Dark Mode
जिला परिषद को मिले 15 कचरा संग्रहण इलेक्ट्रिक वाहन

जिला परिषद को मिले 15 कचरा संग्रहण इलेक्ट्रिक वाहन

उदयपुर । उदयपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) में ओडीएफ प्लस पहल के तहत 15 ब्लॉक्स में पर्यावरण के अनुकूल 15 कचरा संगहण इलेक्ट्रिक वाहन जिला परिषद् उदयपुर को आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने सीएसआर मद में प्रदान किये। कार्यक्रम मेंआईसीआईसीआई फाउंडेशन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अनुज अग्रवाल ने जिला परिषद् की जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार, जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा एवं जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक मनीष को औपचारिक रूप से इन वाहनों की प्रतीकात्मक चाबी भेंट की।
इन वाहनों का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में अलग अलग गीला एवं सुखा कचरा संग्रहण एवं उसके उचित निस्तारण के लिए किया जायेगा। साथ ही पर्यावरण के सरंक्षण को ध्यान में रखते हुए बैटरी से संचालित इलेक्ट्रिक कचरा संग्रहण वाहन प्रदान किये गये है। इस अवसर पर जिला परिषद् से अरुण चौहान, आईसीआईसीआई फाउंडेशन से संजय चौधरी, संयुक्त निदेशक अमर दीक्षित, विनोद कास्ट, नरेन्द्र पिपाडा आदि भी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!