जोमैटो ने 15 मिनट की डिलीवरी पेशकश शुरू की
ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने अपने ऐप पर नई पेशकश की है। कस्टमर्स के लिए जोमैटो ने अब नया विकल्प उपलब्ध कराया है जिसके जरिए ग्राह मात्र 15 मिनट में डिलीवरी करवा सकते है। इसके साथ ही क्विक डिलीवरी की फिल्ड में जोमैटो ने एंट्री मार ली है।जानकारी के मुताबिक जोमैटो ऐप एक्सपोर सेक्शन में 15 मिनट डिलीवरी टैब दिखता है। इस टैब पर क्लिक करने पर ग्राहकों को वो फूड आइटम्स दिखत् हैं जो तय समय पर डिलीवर हो सकते है। बता दें कि अभी कंपनी ने 15 मिनट में क्विक डिलीवरी ऑप्शन को सभी ऑर्डर पर लागू नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक 15 मिनट डिलीवरी ऑप्शन ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध सभी रेस्तरां में डिलीवरी स्थान से 1.5 किमी की दूरी के भीतर ही उपलब्ध है। ये स्पष्ट नहीं है कि 15 मिनट का विकल्प देशभर में लागू है या नहीं है।