झालावाड़: राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ आज, जिला विकास पुस्तिका का होगा विमोचन
झालावाड़। राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, झालावाड़ द्वारा 16 से 18 दिसम्बर तक तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्घाटन मंगलवार, 16 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम परिसर में किया गया। प्रदर्शनी का आयोजन “नव उत्थान - नई पहचान, बदलता राजस्थान - बढ़ता राजस्थान” के संकल्प के साथ किया जा रहा है। इस दौरान जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़, जिले के सम्मानित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन के पश्चात अतिथिगण प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, जिला प्रशासन के नवाचारों एवं विकास कार्यों पर आधारित सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, झालावाड़ द्वारा प्रकाशित जिला विकास पुस्तिका का विमोचन भी अतिथिगणों द्वारा किया जाएगा।