रक्तदान शिविर में एकत्र हुआ 130 यूनिट
जयपुर। सुनील टोडावत की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन मानसरोवर केसर नगर सुखिया स्थित केसर इंटरनेशनल एकेडमी में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक हुआ।
इसमें सुमन ब्लड बैंक के स्टॉफ ने रजिस्ट्रेशन कर रक्त संग्रहण किया। इस अवसर पर रामजीवन टोडावत, हरलाल सिंह टोडावत, सीतारा टोड़ावत भरतेश टोडावत, रामनारायण टोडावत, सविता टोडावत, निर्मल टोडावत, निर्मला टोडावत आदि उपस्थि थे।
टोडावत परिवार सदस्य रामनारायण टोडावत ने बताया कि मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज, राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव मदन चौधरी और राजवी चौधरी पार्षद नं-100 ग्रेटर, शंकर बाजडोलिया पार्षद नं- 83 ग्रेटर ,आशीष परेवा पार्षद नं- 91 ग्रेटर,सुनील सिंघानिया कांग्रेस युवा जिला अध्यक्ष जयपुर धर्मसिंह सिंघानिया पूर्व पार्षद की मौजूदगी में शिविर का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान लोगों से उत्साह से रक्तदान किया। शिविर में 130 यूनिट रक्त एकत्र किया । जिसे जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा।