Dark Mode
निशुल्क नेत्र जांच व परामर्श शिविर में 180 मरीजों की जांच हुई

निशुल्क नेत्र जांच व परामर्श शिविर में 180 मरीजों की जांच हुई

 
 
फलोदी । स्वस्थ गांव से स्वस्थ देश अभियान के तहत ए एस जी आई हॉस्पिटल द्वारा वार्ड 22 उम्मेदपुरा हनुमान चोक में निशुल्क नेत्र जांच व परामर्श शिविर आयोजित किया गया । शहर के 180 नागरिकों  ने अपनी आंखों की जांच करवाई , जिसमे सर्वाधिक संख्या महिलाओं की रही ।
 
    सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त थानवी ने बताया कि ए एस जी आई अस्पताल की टीम जोधपुर से फलोदी पहुचकर आधुनिक मशीनों से मरीजो की आंखों की जांच की । अस्पताल की टीम में सीनियर काउंसलर शक्ति सिंह , सवाई सिंह, धीरज कुमार , दिनेश कुमार व दिनेश चंदेल ने सेवाएं दी ।
नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास,हरि भा , लीलाधर व्यास, पार्षद गरिमा जोशी पूर्व पार्षद शांतिलाल टरु केम्प के दौरान उपस्थित रहे ।  हनुमान चोक नागरिको की तरफ से जितेंद्र पुरोहित ने अस्पताल टीम का आभार व्यक्त किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!