Dark Mode
अवैध हथियार लेकर घूमते 1 गिरफ्तार

अवैध हथियार लेकर घूमते 1 गिरफ्तार

सवाई माधोपुर। आगामी लोकसभा चुनावों के मध्यनजर अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार को मलारना डूंगर पुलिस ने अवैध टोपीदार बंदूक लेकर घूमते एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी मनराज पुत्र रामजीलाल मोग्या निवासी हिंदवाड को भडकोली गांव के पास से पकड़ा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!