Dark Mode
पिस्तौल दिखाकर 21 तौला सोना, 1.70 लाख नकदी लूटी

पिस्तौल दिखाकर 21 तौला सोना, 1.70 लाख नकदी लूटी

चित्तौड़गढ़. शहर में सास-बहू को पिस्तौल दिखाकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने सोने-चांदी के गहने और नकदी लूट ली। बदमाश घर से करीब 22 तौला सोने के गहने, पौन किलो चांदी, 1 लाख 70 हजार की नगदी लूट कर ले गए। बहु ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने एक हवाई फायर भी किया। पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर थानाधिकारी मय जाब्ता पहुंचा। मौका मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया। जाने से पहले बदमाशों ने सास बहू को बाथरूम में बंद कर दिया। मामला सदर थाना क्षेत्र का है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!