शिविर में 255 रोगी लाभान्वित
मदनगंज किशनगढ़। लायन्स क्लब किशनगढ़ क्लासिक के तत्वावधान में जिला अंधता निवारण समिति और आर के मार्बल ग्रुप के आर्थिक सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन खांडल विप्र छात्रावास मे किया गया। शिविर में कुल 255 नेत्र रोगियों की नेत्र जांच के साथ ही सभी की ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की भी नि:शुल्क जांच करवाई गई। जिसमे 44 रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के उपयुक्त पाया गया। जिन्हे नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के लिए शंकर आई होस्पीटल जयपुर भेजा गया। साथ ही पिछले शिविर में नेत्र चिकित्सा करवा चुके सभी 70 नेत्र रोगियों की आज पुनः नेत्र जांच करवाई गई और उन्हें चश्मा भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाया गया। शिविर संयोजक मुकेश गोयल ने बताया कि जयपुर आने जाने की बस व्यवस्था और नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के साथ ही इनके रहने , खाने, आदि सभी व्यवस्थाएं शंकर आई होस्पीटल के सौजन्य से नि:शुल्क की जायेगी। क्लब अध्यक्ष रोहित मेहता ने शिविर के माध्यम से पहले नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा करवा चुके नेत्र रोगियों से कुशलक्षेम पूछी। क्लब अध्यक्ष रोहित मेहता ने अपने उद्बोधन में आर के मार्बल ग्रुप के लिए कृतज्ञता प्रकट करते हुवे कहा कि आर के मार्बल के आर्थिक सहयोग से ही हमारा क्लब हर माह के चौथे रविवार को यह जन उपयोगी शिविर करवा रहा हैं। क्लब अध्यक्ष रोहित मेहता, सचिव रमाकांत काबरा, संयोजक मुकेश गोयल, पदम जैन आदि लायन सदस्य के साथ ही आर के पाटनी गर्ल्स कॉलेज की स्काउट छात्राओं और स्काउट सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।