Dark Mode
जिले की 45 टीमो ने 269 पुलिस कर्मियो ने 74 अपराधियो को किया गिरफ्तार

जिले की 45 टीमो ने 269 पुलिस कर्मियो ने 74 अपराधियो को किया गिरफ्तार

कोटपूतली -बहरोड़। पुलिस महानिरीक्षक अजयपाल लांबा आईपीएस जयपुर रेंज जयपुर के निर्देशानुसार जिला कोटपूतली-बहरोङ क्षेत्र में संचालित गैंग, हिस्ट्रीशीटर, आदतन अपराधी, आर्मस एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट, डकैती, रंगदारी, स्थाई वारंटी, उदघोषित, ईनामी अपराधी व आमजन मे भय कारीत करने वाले असामाजिक तत्वो पर अंकुश हेतु विशेष धर पकङ अभियान चलाया गया।

सोशल मीडिया पर हथियारो की पोस्ट करने वालो व गैंगस्टरो को फोलो व लाईक करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

अल सुबह जिला कोटपूतली-बहरोङ क्षेत्र मे आदतन व वाछित अपराधियो के मकानो पर दबीश देकर अवाछनीय वस्तुओ की तलाश हेतु गहनता से जाँच की गई।

जिला कोटपूतली-बहरोङ क्षेत्र मे लगातार दबिश की कार्यवाहियों से अपराधियो मे मचा हडकम्प, कई अपराधी ईलाका छोड हुये भूमिगत ।

जिले की 45 टीमो ने करीब 269 पुलिस कर्मियो द्वारा 202 ठिकानो पर दबिश देकर 74 अपराधियो को गिरफ्तार किया व एक्साईज एक्ट व एमएमडीआर व आरएनसी एक्ट में कुल 3 प्रकरण दर्ज किये गये ।

राज्य सरकार एंव पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अपराध एंव अपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों के लगाम कसने हेतु महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज, जयपुर, अजयपाल लांबा आईपीएस के निर्देशानुसार जिला कोटपूतली-बहरोङ मे उप-महानिरीक्षक पुलिस सह-जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत आईपीएस के निर्देशन मे अपराधिक गतिविधियो पर लगाम लगाने व सख्त कानुनी कार्यवाही करने के लिए वैभव शर्मा आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपुतली (मुख्यालय), शालिनी राज आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना के नेतृत्व मे जिले के समस्त वृताधिकारी व थानाधिकारी द्वारा अपनी- अपनी टीमों के साथ मे जिले के अपराध नियन्त्रण एंव अपराधिक प्रवृति के व्यक्तियो पर लगाम कसने हेतु जिला कोटपूतली-बहरोङ के समस्त क्षेत्र के अपराधिक प्रवृति के बदमाशान एंव संचालित गैंग, हिस्ट्रीशीटर आदतन अपराधी, आर्मस एक्ट एनडीपीएस एक्ट आबकारी एक्ट, रंगदारी, लुट, डैकेती, स्थाई वारंटी उदघोषित, ईनामी अपराधी व सोशल मीडिया पर हथियारो की पोस्ट करने वालो गैंगस्टरो व अपराधीयो को फोलो व लाईक करने वालो व आमजन मे भय कारीत करने वाले असामाजिक तत्वो के मकानो पर अल सुबह दबिश दी गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!