Dark Mode
रोजगार मेले में 275 युवाओं का हुआ चयन

रोजगार मेले में 275 युवाओं का हुआ चयन

 नारायणपुर । उपखंड के जयपुर रोड मार्ग पर स्थित भवानीशंकर आईटीआई कॉलेज में गुजरात की जेबीएम कंपनी द्वारा शुक्रवार को  ग्रामीण पर्यावरण विकास समिति अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा द्वारा रोजगार मेले का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति कोर्डिनेटर गजेन्द्रसिंह तंवर ने मां सरस्वती व विश्वकर्मा की प्रतिमा को माला पहनाकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। रोजगार मेले में थानागाजी, नारायणपुर व बानसूर तहसील के विभिन्न गांव, ढाणीयों से आईटीआई पास करे हुए 360 युवाओं ने रोजगार के लिए साक्षात्कार दिया। जेबीएम कंपनी की चयन टीम ने साक्षात्कार के आधार पर 275 युवाओं का चयन किया गया। जिन युवाओं का चयन हुआ है उनको 5 जनवरी 2024 तक नौकरी ज्वाइन करनी है। बीएड़ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. होशियारसिंह यादव ने अपने संबोधन में युवाओं को कंपनी की जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्य कृष्ण कुमार कालावत, रमेश चन्द गुर्जर, अजीत सैनी, हेमराज वर्मा सहित आदि लोग मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!