सडक दुर्घटना में बाइक सवार 2 युवकों की मौत
राजसमंद। राजसमंद में राजनगर पुलिस थाना सर्कल में एनएच 8 फोर लेन राजनगर ब्रिज पर आज सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। गोमती उदयपुर फोर लेन पर सेवाली से नाथद्वारा की ओर राजनगर ब्रिज पर आज दोपहर बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे समाज सेवी अशोक रांका ने पुलिस को सूचना दी। राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं इस दौरान गंभीर घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से मृतक व घायल को आरके हॉस्पीटल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान दूसरे घायल की भी मौत हो गई।