12 ग्राम ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस
झालावाड़। राजस्थान झालावाड़ जिले की डग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपी को गिरफतार कर उसके कब्जे से स्मैक बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस अधीक्षक झालावाड ऋचा तोमर ने बताया कि आगामी लोक सभा चुनाव 2024 के मध्य नजर पुलिस थाना डग द्वारा मध्य प्रदेश बोर्डर नाका दुधालिया पर दौराने नाकाबंदी अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए दो मुलजिमान को गिरफतार कर उनके कब्जे से 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत दो लाख चालीस हजार रूपये है की जप्त की गई. घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक झालावाड ऋचा तोमर ने बताया कि आगामी लोक सभा चुनाव 2024 के मध्य नजर चुनाव आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों की पालना में अवैध मादक पदार्थो पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत सभी थानाधिकारीयों को अभियान में कार्यवाही करने के निर्देश दियें गये है। श्री चिरंजी लाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला झालावाड के निर्देशन में श्री कालू राम वर्मा वृत्ताधिकारी वृत्त गंगधार के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी श्री मुकेश कुमार पु० नि० पुलिस थाना डग के नेतृत्व में टीम ने दिनांक 30.03.2024 को दौराने नाकाबंदी मध्य प्रदेश बोर्डर नाका दुधालिया से मुलजिमान 01. उमेश बिन्जवा पुत्र कुन्दन बिन्जवा जाति माली उम्र 22 साल निवासी वार्ड नं. 12 सांवरिया मन्दिर के पीछे राजेन्द्र मार्ग सोनकच्छ थाना सोनकच्छ जिला देवास हाल 111 सरकारी स्कूल के पास भागीरथपुरा थाना बाणगंगा जिला इन्दौर म० प्र०, 02. आकाश पुत्र हेमराज जाति कोरी उम्र 20 साल निवासी 111 सरकारी स्कूल के पास भागीरथपुरा थाना बाणगंगा जिला इन्दौर म० प्र० को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक को जप्त किया है, जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान श्री भंवर सिंह थानाधिकारी थाना उन्हैल द्वारा किया जा रहा है।