पाकिस्तान के 3 खिलाड़ियों को मिली पुरुष वनडे टीम ऑफ द ईयर में जगह
आईसीसी ने मेंस पुरुष टीम ऑफ द ईयर 2024 का ऐला किया गया है। इस लिस्ट में भारत के किसी भी खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। साथ ही भारत सहित साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों का भी कोई खिलाड़ी इसमें जगह बनाने में नाकामयाब रहा है। आईसीसी ने जिस टीम का ऐलान किया है उसमें सबसे ज्यादा लंका के खिलाड़ी हैं जबकि इसमें पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। आईसीसी की पुरुष वनेड टीम ऑफ द ईयर में लंका के सबसे ज्यादा 4 खिलाड़ी हैं जबकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के 3-3 खिलाड़ी भी शामिल हैं। जबकि वेस्टइंडीज का एक खिलाड़ी भी इसमें शामिल है। इस टीम का कप्तान आईसीसी ने लंका के चरित असलंका को बनाया है जबकि विकेटकीपर भी लंका के ही कुशल मेंडिस हैं। इस टीम में बतौर ओपनर पाकिस्तान के सईम अयूब और उनके जोडीदार के रूप में अफगानिस्तान के गुरबाज को चुना गया है। आईसीसी की इस प्लेइंग इलेवन में तीसरे नंबर पर लंका के ही पथुम निसांका को रखा गया है जबकि चौथे नंबर पर लंका के विकेटकीपर बल्लेबाजी कुशल मेंडिस को जगह मिली है।