Dark Mode
बिहार में 4.3 तीव्रता का भूकंप, नुकसान की कोई खबर नहीं

बिहार में 4.3 तीव्रता का भूकंप, नुकसान की कोई खबर नहीं

पटना। बिहार के कुछ हिस्सों में बुधवार सुबह 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप सुबह करीब पांच बजकर 35 मिनट पर आया। फिलहाल इससे जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पूर्णिया के पास जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। एनसीएस के अनुसार, भूकंप के झटके कटिहार और अररिया के आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!