Dark Mode
477 ड्रोन और 60 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर विनाशकारी हमला

477 ड्रोन और 60 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर विनाशकारी हमला

कीव। रूस ने रविवार की रात को यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया। यूक्रेन डिफेंस मिनीस्ट्री ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। पोस्ट के मुताबिक रूस ने 477 ड्रोन और 60 मिसाइलें समेत 537 हवाई हमले किए। जिनमें से यूक्रेनी वायु सेना ने 475 हमलों को पहले ही मार गिराया। इसमें एक M/KN-23 बैलिस्टिक मिसाइल, 33 Kh-101/इस्केंडर-के क्रूज मिसाइलें और 4 कैलिबर क्रूज मिसाइलें भी शामिल थी। यह हमला यूक्रेन के कई इलाकों पर हुआ, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई और एक बच्चे समेत 6 लोग घायल हुए।

 

हमलों में F-16 लड़ाकू विमान तबाह हुआ

 

रूसी हमलों में रविवार को यूक्रेन के एक पायलट की मौत हो गई और एक F-16 लड़ाकू विमान तबाह हो गया। हमलों में घरों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा और छह लोग घायल हो गए। यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि पायलट ने रूस के मिसाइल हमले के दौरान सात मिसाइलों को मार गिराया, लेकिन अंतिम लक्ष्य को मार गिराते समय उसका विमान खराब हो गया था। पायलट एफ-16 को आबादी वाले क्षेत्र से दूर ले गया, लेकिन वह समय पर विमान से बाहर नहीं निकल सका।


यूक्रेन ने रूस के क्रीमिया एयरबेस पर ड्रोन हमला किया था


इससे पहले यूक्रेन ने 28 जून की सुबह रूस के कब्जे वाले क्रीमिया के किरोव्स्के एयरबेस पर हमला करने का दावा किया था। कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक इस हमले में रूस के Mi-8, Mi-26 and Mi-28 अटैक हेलिकॉप्टर और एक पैंटसिर-S1 एयर सेफ्टी सिस्टम तबाह हो गई। यूक्रेनी सुरक्षा सर्विस (SBU) ने कहा कि यूक्रेन ने रूसी विमानों, हवाई रक्षा प्रणालियों, हथियारों, और ड्रोन भंडार को निशाना बनाया। हालांकि रूस ने इसकी पुष्टि नहीं की थी।


पुतिन बोले थे- बातचीत के नए दौर के लिए तैयार है


ये हमले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 27 जून को दिए गए बयान के बाद हुए थे जिसमें उन्होंने कहा था कि मास्को इस्तांबुल में सीधे शांति बातचीत के नए दौर के लिए तैयार है। हालांकि, युद्ध के थमने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं क्योंकि बातचीत में अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। इस्तांबुल में रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडलों के बीच हाल ही में हुई दो दौर की वार्ता असफल रही और किसी समझौते पर पहुंचने में कोई प्रगति नहीं हुई थी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!