Dark Mode
अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा 500 ग्राम बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा 500 ग्राम बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

झालावाड़। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि पुलिस थाना रायपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा की तस्करी कर रहे 01 तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 500 ग्राम अफीम डोडा एवं एक ट्रेक्टर मय भुसा मशीन को जप्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला झालावाड में मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावीअंकुश लगाने के लिए सघन अभियान व आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुयें अन्तराज्यीय नाका चवली पर नाकाबन्दी के दौरान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल के निर्देशन में व वृताधिकारी पिडावा सुनील कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी रायपुर महावीर प्रसाद मय टीम द्वारा आज गस्त एवम अवैध कार्यों की चैकिग के दौरान एक ट्रेक्टर मय भुसा मशीन सोयत कलां एमपी की तरफ से आ रहा था जिसकों नाकाबन्दी के दौरान हाथ का इशारा देकर रूकवाया तलाशी लेने पर ट्रेक्टर मय भुसा मशीन से अवैध मादक पदार्थ तस्करी के अपराध में सुखविन्द्र पुत्र श्री रविदत्त जाति चमार उम्र 44 साल निवासी 232 धीनगुगा माडी थाना मुलाणा जिला अम्बाला हरियाणा गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान जारी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!