Dark Mode
7 राज्यों में बाढ़-लैंडस्लाइड से 56 मौतें

7 राज्यों में बाढ़-लैंडस्लाइड से 56 मौतें

दिल्ली में बाढ़ का खतरा, केजरीवाल बोले- हमारा सिस्टम ऐसी बारिश के लिए नहीं बना


नई दिल्ली .  दिल्ली, पंजाब और हिमाचल सहित देश के उत्तरी राज्यों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। पिछले 24 घंटे में सात राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में 56 मौतें हुई हैं।

मनाली में बारिश का 52 साल का रिकॉर्ड टूटा है। हिमाचल CM ने लोगों से अगले 24 घंटे घर में रहने को कहा है। प्रदेश में कई नदी-नहरें खतरे के निशान से ऊपर हैं। 2 जगह बादल फटा है।

दिल्ली में यमुना नदी का वाटर लेवल खतरे के निशान के पार है। सीएम केजरीवाल ने कहा- हमारा सिस्टम ऐसी बारिश के लिए नहीं बना। इस समय सभी राज्यों को साथ मिलकर काम करना है।

PM नरेंद्र मोदी ने बाढ़ और बारिश के हालातों को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों से बात की है। PMO के मुताबिक, प्रशासन और NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।

देश की कुल बारिश अब सामान्य से अधिक हाे गई है। 9 जुलाई तक सामान्य बारिश 239 मिमी होती थी। अब आंकड़ा इसे पार कर 243 मिमी हाे गया है, जाे 2% ज्यादा है।
मौसम से जुड़े अपडेट्स...

दिल्ली में दोपहर 1 बजे तक यमुना का वाटरलेवल 204.63 मीटर पहुंचा।
दिल्ली में भारी बारिश को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने बैठक की।
दिल्ली हाईकोर्ट में कोर्ट रूम में पानी लीकेज के चलते उसे शिफ्ट किया गया।
हिमाचल में इस सीजन बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड में अब तक 23 की मौत।
हिमाचल में नेशनल हाईवे और लिंक रोड सहित कुल 1300 रोड प्रभावित।
पंजाब में 13 जुलाई तक सभी सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूल बंद।
हरियाणा में NDRF बुलाई गई, CM की इमरजेंसी मीटिंग में फैसला।
मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी में फंसे चार लोगों को NDRF ने रेस्क्यू किया।
अमरनाथ यात्रा को लगातार तीसरे दिन जम्मू के रास्ते रोक दिया गया।
चंडीगढ़ में 13 जुलाई तक सारे स्कूल बंद किए गए।
श्रीखंड यात्रा सस्पेंड। खराब मौसम को देखते हुए DC कुल्लू ने आदेश जारी किया।
अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक और केरल।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और झारखंड में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
यूपी के राहत आयुक्त जी एस नवीन कुमार के मुताबिक प्रदेश में बीते 24 घंटों में आकाशीय विद्युत बिजली गिरने से 17, पानी में डूबने से 12 तथा अतिवृष्टि से 5 लोगों की मौत हुई है। गाजियाबाद में रविवार को हुई भारी बारिश से लोनी क्षेत्र के दौलतनगर में 33 लोग फंस गए थे। NDRF ने उन्हें सुरक्षित निकाला।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!