Dark Mode
दुधारू पशुओं ने चारा खाने के पश्चात एक के बाद एक 5 पशुओं ने दम तोड़ा

दुधारू पशुओं ने चारा खाने के पश्चात एक के बाद एक 5 पशुओं ने दम तोड़ा

लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के हरसाना का है मामला
मौके पर पुलिस प्रशासन व पशु चिकित्सा विभाग की टीम पहुंची


लक्ष्मणगढ़ । थाना क्षेत्र के ग्राम हरसाना में सरदार खान पुत्र चंद्रू खांन अपने दुधारू पशुओं को खड़साधी करके जैसे ही पशुओं के ठाड़ में चारा डाला और पशुओं ने चारा खाना शुरू किया तो 15 मिनट के अंदर एक के बाद एक पांचो पशुओं ने दम तोड़ दिया जिसमें एक दुधारू गाय तीन दुधारू भैंस व एक पाडे की मौत हो गई। किसान कभी डॉक्टर को बुलाता है कभी दवा लेकर आता है देखते देखते पांच पशुधन खूटे पर बंधे बंधे दम तोड़ जाते हैं। किसान भी रोने लगा और किसान का दुधारू पशुओं से भरा आंगन खाली हो गया पूरे परिवार में अब इस तरह विलाप हो रहा है जैसे कोई परिवार का सदस्य चला गया हो  । किसान बेशुद हो गया और सूचना धीरे-धीरे मोहल्ले पड़ोस और गांव में फैली लक्ष्मणगढ़ प्रशासन को भी सूचना दी जिस पर कानूगो राजेश मीणा मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सा विभाग टीम में डॉक्टर राकेश मीणा नंदकिशोर व पुलिस प्रशासन से जांच अधिकारी एसआई मुरारी लाल मीणा कास्टेबल मुकेश चंद्र मौके पर पहुंचे मृत दुधारू पशुओं को किसान के आंगन से जेसीबी ट्रैक्टर ट्रॉली के द्वारा उन्हें जंगल में लेकर आ गया जहां चिकित्सकों के द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर शवों को दफनाया पीड़ित किसान सरदार खान के पुत्र अरशद ने बताया कि हमारा लगभग 300000 से अधिक के पशुधन का नुकसान हुआ है। वही पशुओं के दूध को बेचकर ही अपना जीवन यापन करते थे ।अब हमारा आंगन खाली है रोने के अलावा हमारे पास कुछ नहीं है ।
अब परिवार की गुजर विसर कैसे हो पाएगी ग्रामीण लोग परिवार जनों को ढांढस बांधते रहे  । मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवीन शर्मा ग्राम सरपंच प्रभु दयाल मीणा उप प्रधान योगेश पटेल उर्फ बल्ला सहित अनेकों ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!