Dark Mode
नील गाय के 5 शिकारी आरोपियों को भेजा 14 दिन के लिए जे सी

नील गाय के 5 शिकारी आरोपियों को भेजा 14 दिन के लिए जे सी

सवाई माधोपुर। जिले के चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र के सारसोप गांव से नील गाय का शिकार करते हुए पांच आरोपियों को शिकार के साथ पकड़ा गया।  कार्यवाही चौथ का बरवाड़ा थाना एसएचओ टीनू सोगरवाल ने अपनी टीम के साथ मौके पर दबिश देकर नील गाय के शिकार करने के पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया।चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने बताया की शिकार को लेकर कई दिनों से सूचना मिल रही थी।थानाधिकारी ने बताया की मगलवार को सूचना मिली की कुछ लोगो के द्वारा नील गाय का शिकार किया गया है।सूचना मिलने के बाद बरवाड़ा थाना एसएचओ मय जाप्ते के साथ सारसोप गांव पहुंची और नील गाय के शिकार करते हुए 5 शिकारी आरोपियों को गिफ्तार किया।साथ ही शिकारियों से नील गाय का मांस और एक कार और शिकार के काम में लेने वाले हथियार भी पुलिस ने बरामद किए हैं।चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस मौके से पांचों आरोपियों को बरवाड़ा थाने लाया गया।जहा पर शिकार करने के पांचों आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान पांचों शिकारी आरोपियों ने पिछले 3 साल में करीब 100 से भी अधिक वन्य जीवों का शिकार करना कबूला।पुलिस ने बताया की पांचों शिकारी टोंक क्षेत्र के बागरिया जाती के लोग हे।चौथ का बरवाडा थानाधिकारि ने आज सुबह शिकार के पांचों आरोपियों को वन विभाग के अधिकारी दीपक कुमार शर्मा को सुपर्द किया। जिसके बाद वन अधिकारि दीपक कुमार शर्मा ने टीम के साथ नील गाय के शिकार करने के पांचों आरोपियों को चौथ का बरवाड़ा न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।जहा पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पांचों आरोपियों को 14 दिन के जे सी  न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!