Dark Mode
रामगढ़ में हुई जघन्य हत्या के 6 आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़ में हुई जघन्य हत्या के 6 आरोपी गिरफ्तार

बारां। किशनगंज इलाके के रामगढ़ कस्बे में 14 अप्रैल को दिनदहाड़े रोड पर लोहे के पाइप, धारिया व कुटिया से हमला कर एक व्यक्ति की जघन्य हत्या के मामले में 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेंद्र कुमार जैन ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में दुगेर थाना किशनगंज निवासी बृजमोहन गुर्जर (50), फतेहपुरा थाना किशनगंज निवासी प्रीतम गुर्जर (48), उसके बेटे सुनील गुर्जर (25), मलखा सिंह गुर्जर (55), इसके बेटे लेखराज गुर्जर (23) और किशनाईपुरा थाना किशनगंज निवासी लोकेश बेरवा उर्फ गोलू (21) हैं। इनके विरुद्ध 14 अप्रैल को किशनाईपुरा निवासी निरंजन गुर्जर द्वारा सरकारी अस्पताल बारां में पुलिस को रिपोर्ट दी थी।
रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता आनंदीलाल रामगढ़ में दूध देने के लिए गए थे, दूध देकर वापस घर लौटते समय रास्ते में मलखा सिंह, बृजमोहन गुर्जर, प्रीतम गुर्जर, लेखराज गुर्जर, सुनील गुर्जर, लखन गुर्जर और लोकेश बैरवा ने रोककर लोहे के पाइप, धारिया और कुटिया से मारपीट की। जिनकी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
एएसपी जैन ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आला पुलिस अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया गया। आवश्यक साक्ष्य का बारीकी से निरीक्षण किया जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसएचओ योगेश कुमार शर्मा की विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल इन 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार और वाहन के सम्बन्ध में पूछताछ कर फरार आरोपी लखन गुर्जर की तलाश की जा रही है।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!