Dark Mode
सुकून का संदेश देते हुए 76वां निरंकारी संत समागम सफलतापूर्वक संपन्न

सुकून का संदेश देते हुए 76वां निरंकारी संत समागम सफलतापूर्वक संपन्न

सवाई माधोपुर. ‘‘सभी में इस परमात्मा का रूप देखते हुए सबके साथ प्रेम का भाव अपनाने से ही संसार में सुकून स्थापित हो सकता है।’’ यह प्रतिपादन निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने 76वें वार्षिक निरंकारी समागम के समापन सत्र में उपस्थित विशाल मानव परिवार को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

हरियाणा के महामहीम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने समागम में पधारकर सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने भावों को अभिव्यक्त करते हुए सभी निरंकारी भक्तों को समागम की शुभकामनाएं दी। साथ ही मिशन द्वारा समय समय पर किए जा रहे जनकल्याण के कार्यों हेतु भूरि भूरि प्रशंसा की।

सत्गुरु माता जी ने आगे फरमाया कि संसार में प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक रूप में जो बहुमुखी विभिन्नता देखने को मिलती है यह इसकी सुंदरता का प्रतीक है। इस सारी रचना का रचियता एक ही निराकार परमात्मा है और उसी का अक्स, उसी का नूर हर किसी के अंदर समाया हुआ है। सबके अंदर समाये हुए इस परम तत्व का जब हम दर्शन कर लेते हैं तब सहज रुप में एकता के सूत्र को अपनाते हुए हमारा दृष्टीकोण और विशाल हो जाता है। फिर हम संस्कृति, खान-पान या अन्य विभिन्नताओं के कारण बने ऊँच-नीच के भाव से परे होकर सभी के अंदर इस निरंकार का नूर देखते हुए सभी से प्रेम करने लगते हैं।

समापन सत्र में समागम समिति के समन्वयक पूज्य जोगिंदर सुखिजा जी ने सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी का हृदय से धन्यवाद किया क्योंकि उन्हीं के दिव्य आशिषों से यह पावन सन्त समागम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। साथ ही उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों का भी उनके बहुमूल्य सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!