Dark Mode
जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, कई घायल

जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, कई घायल

किश्तवाड़| जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, डांगदुरु पावर प्रोजेक्ट (दचान क्षेत्र) के स्थल पर आज एक क्रूजर वाहन के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना हुई, जो परियोजना के श्रमिकों को ले जा रही थी। इसमें 7 मृत व 3 घायल हो गए। बचाव अभियान चल रहा है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा अभी-अभी डीसी किश्तवाड़ डॉ. देवांश यादव से डांगदुरु बांध स्थल पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे के बारे में बात की। घटना में 7 लोगों की मौत और 1 गंभीर रूप से घायल हुआ। घायलों को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है। जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!