80 वर्षीया हंगानी देवी को मिली राहत, सरकार का जताया आभार
पाली। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैम्प और प्रशासन गांवों के संग शिविरों में आमजन को बडी राहत मिल रही है।
रानी उपखण्ड के बीजोवा गांव में आयोजित महंगाई राहत शिविर में गांव की 80 वर्षीया बुजुर्ग हंगानी देवी देवासी भी पहुंची। उपखण्ड अधिकारी श्री सुबोध चारण एवं विकास अधिकारी श्री जितेंद्रसिंह के निर्देशन में शिविर में तैनात कार्मिकों ने बुजुर्ग को त्वरित राहत देते हुए मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, कामधेनु पशु बीमा योजना, गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में पंजीयन कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंपे। गारंटी कार्ड मिलने पर बुजुर्ग महिला ने राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बहुत बहुत आभार प्रकट किया।