8वें वेतन आयोग से हो जाएगी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जब 8वें वेतन आयोग लागू होने के बाद लाभ मिलेगा तो उनकी चांदी हो जाएगी। गोल्डमैन सैक्स द्वारा मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में आठवें वेतन आयोग से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 8वें वेतन आयोग के कार्यान्वयन के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों को प्रति माह 14,000 रुपये से 19,000 रुपये तक वेतन बढ़ोतरी हो सकती है। वित्तीय सेवा फर्म ने अनुमान लगाया है कि वेतन संशोधन से लगभग 50 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा। 8वें वेतन आयोग का गठन अप्रैल में होने की उम्मीद है, इसकी सिफारिशें वर्ष 2026 या 2027 तक लागू होने की संभावना है। गोल्डमैन सैक्स ने संभावित वेतन वृद्धि का अनुमान लगाने के लिए विभिन्न बजट आवंटनों का विश्लेषण किया। वर्तमान में, केन्द्रीय सरकार के कर्मचारी का औसत मासिक वेतन कर-पूर्व 1 लाख रुपये है। विभिन्न बजट परिदृश्यों के आधार पर, फर्म ने संभावित वेतन वृद्धि का अनुमान लगाया: - रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि सरकार 8वें वेतन आयोग के लिए 1.75 लाख करोड़ रुपये आवंटित करती है, जिसमें से आधी राशि वेतन संशोधन के लिए और शेष पेंशन के लिए उपयोग की जाती है, तो औसत वेतन बढ़कर 1,14,600 रुपये प्रति माह हो सकता है।