Dark Mode
आशा सहयोगिनियों को दिवाली से पहले सौगात, अब हर महीने मिलेंगे 5,455

आशा सहयोगिनियों को दिवाली से पहले सौगात, अब हर महीने मिलेंगे 5,455

  • आशा सहयोगिनियों का मानदेय बढ़कर अब 5,455 रुपये प्रतिमाह हुआ।

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन पर किया वादा पूरा किया।

  • मानदेय में 10 प्रतिशत वृद्धि का लाभ 1 अक्टूबर 2026 से देय होगा।

जयपुर। राजस्थान की आशा सहयोगिनियों के लिए मानदेय बढ़ोतरी को लेकर राज्य सरकार ने वित्तीय मंजूरी जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन के अवसर पर उनसे किया गया वादा पूरा करते हुए मासिक मानदेय में 10 प्रतिशत वृद्धि का निर्णय लिया है। इससे अब आशा सहयोगिनियों को हर महीने 5,455 रुपये मिलेंगे।

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, आशा सहयोगिनियों का मानदेय पहले 4,959 रुपये प्रतिमाह था, जिसे बढ़ाकर 5,455 रुपये कर दिया गया है। बढ़ी हुई दर के तहत भुगतान 1 अक्टूबर 2026 से देय होगा। इस फैसले से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी आशा सहयोगिनियों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी।

आशा सहयोगिनियां स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वे समुदाय और स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच कड़ी के रूप में काम करती हैं। ऐसे में मानदेय में बढ़ोतरी को उनके काम को प्रोत्साहन देने की दिशा में उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है।

राज्य सरकार का कहना है कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आशा सहयोगिनियों के मानदेय में यह वृद्धि की गई है। रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणा अब सरकारी आदेश के जरिए लागू होने की प्रक्रिया में है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!