Dark Mode
पहलवान साक्षी मलिक के घर आई नन्हीं मेहमान

पहलवान साक्षी मलिक के घर आई नन्हीं मेहमान

पहलवान साक्षी मलिक ने बेटी को जन्म दिया है, इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के माध्यम से दी। पोस्ट में साक्षी मलिक ने बेटी के नाम का भी खुलासा किया। साक्षी ने अपने बेटी का नाम 3 बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और 13 बार की वर्ल्ड चैंपियनशिप विजेता साओरी योशिदा पर रखा है। बता दें कि, साक्षी ने बेटी को जन्म 11 नवंबर को दिया था। क्षी ने अपने पोस्ट में लिखा कि, Proud Parents साक्षी और सत्यव्रत को ईश्वर के आशीर्वाद के रूप में पुत्री धन की प्राप्ति हुई है। योशिदा कादियान ये पोस्ट साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की गई। बेटी के जन्म पर साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान को कई लोगों ने बधाई दी। बता दें कि, साक्षी मलिक ने हाल ही में अपनी बायोग्राफी विटनेस लॉन्च की। किताब में साक्षी ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि जापान के त्सू मी में 5 अक्टूबर 1982 को जन्मीं साओरी योशिदा पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन और रेसलिंग कोच ईकात्सु योशिदा की बेटी हैं। साओरी योशिदा ने 2002 बुसान एशियाई खेलों से 2016 रियो ओलंपिक तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 24 गोल्ड मेडल जीते। इसमें 3 ओलंपिक स्वर्ण मेडल भी शामिल हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!