Dark Mode
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया

नई दिल्ली। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को गिरोह को रसद समेत अन्य सामग्री पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने कटेवारा निवासी आरोपी सनी उर्फ प्रिंस के कब्जे से चोरी की सात बाइक भी बरामद की। इन्हें अपराध को अंजाम देने के लिए गिरोह के सदस्यों तक पहुंचाना था।

पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल को बवाना इलाके में लॉरेंस बिश्नोई, काला राणा और कपिल मान गिरोह के सदस्य सनी के बारे में सूचना मिली।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी-उत्तर) रवि कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने जाल बिछाकर सनी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक लोडेड देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ करने पर, सनी ने बताया कि उसे कटेवारा में उसके गांव के अपराधियों ने बहकाया और बाद में वह हथियार रखने और डिलीवरी जैसी गतिविधियों में शामिल हो गया।

डीसीपी ने कहा कि सनी गिरोह के सदस्यों को मोटरसाइकिल सहित रसद सहायता पहुंचाता था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!