Dark Mode
मातमी पर्व मोहर्रम पर ताजियो का जुलूस निकला। 

मातमी पर्व मोहर्रम पर ताजियो का जुलूस निकला। 

पुलिस प्रशासन की माकूल व्यवस्था रही,देर शाम करबला मे दफन हूए ताजिए, पालिका प्रशासन कि ओर से स्वागत किया गया। 

 
 
पीपाड़ शहर .  इस्लाम धर्म के आखरी नबी हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की कर्बला मैदान में शहादत की याद में दो दिवसीय मातमी पर्व मोहर्रम का ताजियो के करबला मे दफन के साथ साथ ही देर सांय सम्पन्न हुआ है।वही शहर में एक दिन पहले नमाजे ईशा ताजिया शहर के विभिन्न निर्धारित मार्ग सदर बाजार खरादियों का बास लोहारों का बास मोचीवाड़ा सिलावटों का बास सहित अन्य मार्गाें से होते हुए वापस शहीदों का चौक लाए गए। इसी तरह सिंधियों का बास का ताजिया सिंधियों का बास मोहर्रम चौक से विभिन्न निर्धारित मार्ग से होते हुए सिंधियों का बास पहुंचा वही शनिवार को मोहर्रम पर्व के अवसर पर दोनों स्थानों से ताजिए मातमी धूनो व जुलूस के साथ निधारित समय पर करबला के लिए रवाना हुए जुलूस दोरान मुस्लिम धर्मावलंबियों की भारी भीड़ भी उमड़ी है तथा जुलूस में शामिल युवाजन अखाड़े के साथ हेरतअंगेज करतब दिखाए गए हैं। ताजिओ का जुलूस निर्धारित मार्गो से होते हुए सांय समय सुभाष घाट पहूचे जहा दोनों ताजिओ का मिलन भी हूआ है।जुलूस दोरान पालिका प्रशासन कि ओर से लाईसेंसदार हाजी बरकत अली चने वाला व शहाबुदीन सिंधी आदि का स्वागत भी किया गया है।वही देर सांय समय दोनों ताजिओ का करबला मे दफन किया गया है।उधर शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासन ने सुरक्षा के माकूल प्रबंध किए इस अवसर पर उप जिला कलेक्टर कंचन राठौड़ अति पुलिस अधीक्षक नबाब खान वृताधिकारी राजवीरसिह हरजीराम थानाधिकारी घेवरसिह गुसाईवाल उप निरक्षक सुमन यातायात प्रभारी पुखराज के अलावा भारी अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तेनात रहा है।वही अधिशाषी अधिकारी सुरेशचन्द्र शर्मा के अलावा उपाध्यक्ष अफसाना भाटी मनोनीत पार्षद सोहनलाल सांखला हाजी अली हसन कुरेशी अ वहिद बेलीम इस्माईल खान ब्लाक उपाध्यक्ष अयुब गोरी इमरान खोखर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व भारी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!