Dark Mode
माँ के साथी दिखी आमिर खान की बेटी इरा

माँ के साथी दिखी आमिर खान की बेटी इरा

आमिर खान पिछले कुछ महीनों से अपनी असफलता और अपनी दूसरी पत्नी किरण से तलाक को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। आमिर खान को कुछ समय पूर्व सलाम वैंकी के प्रीमियर में देखा गया था, जहाँ वे पूरी तरह से सफेद दाढ़ी और सफेद बालों में स्पॉट हुए थे। अब आमिर खान फिर चर्चा में हैं, लेकिन इसकी वजह वो खुद नहीं बल्कि उनकी बेटी इरा खान हैं। इरा खान अक्सर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। कभी वो नुपुर शिखरे संग तस्वीर शेयर कर छा जाती हैं, तो कभी बिकिनी पहन केक कट ट्रोल हो जाती है। लेकिन इसी बीच इरा की एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसे देखने के बाद उनकी खूब तारीफ हो रही है।
आमिर खान की बेटी इरा खान की अभी हाल ही में एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में इरा खान अपनी मां रीना दत्ता के साथ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में इरा खान अपनी मां को माथे पर किस करती हुई नजर आ रही हैं। इरा और रीना दत्ता की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इरा खान की इस तस्वीर की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। गौरतलब है कि रीना दत्ता आमिर खान की पहली पत्नी हैं, जिसे उन्होंने 2002 में तलाक दे दिया था।
आमिर खान ने अपनी पहली फिल्म कयामत से कयामत तक प्रदर्शित होने के बाद रीना दत्ता से 1986 में शादी की थी। साल 2002 में रीना और आमिर खान का तलाक हो गया था। आमिर खान और रीना दत्ता के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम जुनैद और बेटी का नाम इरा खान है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!