Dark Mode
आरती सिंह का सोशल मीडिया पर धमाका, वायरल ट्रेंड पर बनाया मजेदार वीडियो

आरती सिंह का सोशल मीडिया पर धमाका, वायरल ट्रेंड पर बनाया मजेदार वीडियो

मुंबई। टेलीविजन अभिनेत्री आरती सिंह भले ही स्क्रीन पर अब देखने को नहीं मिलती लेकिन वह अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उन्होंने बुधवार को एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया, जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह 'तड़पाओगे तड़पा लो' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आरती पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है। गाने के बोल के साथ शानदार एक्सप्रेशन देते हुए वह डांस करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा,"तड़पाओगे? तड़पालो!" फैंस को उनका ये खास अंदाज काफी पसंद आ रहा है। फैंस कमेंट सेक्शन पर उन्हें 'हार्ट', 'फायर', और 'स्माइली' इमोजी शेयर कर रहे हैं। बता दें, यह गाना कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिसको फॉलो करते हुए अभिनेत्री रुपाली गांगुली, सपना चौधरी और भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने भी वीडियो बनाई थी और लाखों व्यूज पाए थे। यह गाना साल 1957 में आई 'बरखा' का है। जिसे लता मंगेशकर ने गाया है, इसके बोल राजिंदर कृष्ण ने दिए हैं। वहीं, यह फिल्म 'थाई पिरांधल वाझी पिराक्कुम' का रीमेक थी। गाने का संगीत काफी मधुर है, जिसे चित्रगुप्त ने तैयार किया था। गाने की तरह फिल्म को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। इसमें नंदा, जगदीप, शुभा खोटे, आनंद कुमार, डेविड अब्राहम, अचला सचदेव, लीला चिटनिस और मोहन चोटी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के निर्देशक आर. कृष्णन और एस. पंजू थे। वहीं इसे एवीएम प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी एक अजीत नाम के लड़के पर आधारित है, जिसे एक जमींदार हरिदास से झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाता है। जेल से छूटने के बाद, अजीत हरिदास से बदला लेना चाहता है। हालांकि, उसे इस बात का पता नहीं होता कि उसकी बहन की शादी हरिदास के बेटे डॉ. मनोहर से हो चुकी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!