Dark Mode
'डर नहीं, हौसला है पुष्पा की सबसे बड़ी ताकत', बोलीं करुणा पांडे

'डर नहीं, हौसला है पुष्पा की सबसे बड़ी ताकत', बोलीं करुणा पांडे

मुंबई। सोनी सब के धारावाहिक 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री करुणा पांडे ने कहा है कि पुष्पा का किरदार हर चुनौती का सामना साहस और धैर्य के साथ करता है तथा कभी भी डर को अपने फैसलों पर हावी नहीं होने देता।चैनल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, आगामी एपिसोड में घर छोड़ने के लिए मजबूर होने के बाद पुष्पा और उसका परिवार पड़ोसियों के सहयोग से नई परिस्थितियों का सामना करता है। इसी बीच कदंबरी उसे घर लौटने का अवसर देती है। चुनौती स्वीकार कर पुष्पा अपने घर वापस लौटती है, लेकिन उसे कदंबरी के साथ एक ही छत के नीचे रहना पड़ता है। इसके बाद दोनों के बीच धैर्य, समझदारी और दृढ़ता की कड़ी परीक्षा शुरू होती है। आगामी कहानी पर चर्चा करते हुए करुणा पांडे ने कहा, "पुष्पा के लिए घर सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि उसके परिवार की यादों, भावनाओं और वर्षों की मेहनत का प्रतीक है। उसी घर में लौटना, जहां कदंबरी उसकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश कर रही है, उसके लिए बहुत बड़ी चुनौती है।"
उन्होंने कहा, "पुष्पा कभी भी डर को अपने फैसलों पर हावी नहीं होने देती और हर किसी को यह बात उससे सीखनी चाहिए। उसका विश्वास है कि हर चुनौती का सामना धैर्य, साहस और सही इरादे के साथ किया जा सकता है और यही इस ट्रैक का मूल संदेश है।"
उल्लेखनीय है कि 'पुष्पा इम्पॉसिबल' का प्रसारण सोनी सब पर सोमवार से शनिवार रात साढ़े नौ बजे किया जाता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!