Dark Mode
नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में बृजमनगंज थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय एक लड़की के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान रामकृपाल (40) के रूप में हुई है और संबंधित घटना 23 मार्च की है। उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़की के पिता की तहरीर पर रामकृपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। सिंह ने बताया कि लड़की को बरामद कर लिया गया है और आरोपी को मंगलवार को विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!