जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की घटना में आरोपी गिरफ्तार
दौसा। बेजूपाडा पुलिस ने जान से मारने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म में त्वरित कार्रवाई कर थाना पापड़दा इलाके के खवारावजी गांव निवासी आरोपी हितेश बेरवा पुत्र पप्पू (22) को डिटेन कर पूछताछ के बाद शनिवार को गिरफ्तार किया है।
एसपी संजीव नैन ने बताया कि 21 अप्रैल को पीड़ित युवती ने अपने पिता के साथ आकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 19 अप्रैल की दोपहर बाजार से घर आते समय रास्ते में हितेश बैरवा ने उसे पकड़ लिया। जबरन घसीट कर रोड़ से अंदर सुनसान जगह पर ले गया। शोर करने पर मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद किसी को बताने पर परिवार सहित खत्म करने की धमकी दी। डर की वजह से उसने घरवालों को कुछ नहीं बताया। आज हिम्मत कर रिपोर्ट दर्ज कराने आई हूँ।
एसपी नैन ने बताया कि रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एएसपी लालचंद कायल व सीओ उदय सिंह मीणा तथा एसएचओ बनवारी लाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा नामजद आरोपी हितेश बैरवा को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।