Dark Mode
अफीम के पौधे की अवैध खेती करने का आरोपी गिरफ्तार

अफीम के पौधे की अवैध खेती करने का आरोपी गिरफ्तार

सोजत। थाना प्रभारी कपूराराम चौधरी ने बताया कि पिछले दिनों सर्किल के सोजत रोड पुलिस ने गुडांगरी गांव में आरोपी वालाराम पुत्र दीपाराम के खेत में अफीम के पौधे की अवैध खेती करने की सूचना पर दबिश दी थी। वहां आरोपी ने अपने खेत में जीरे की फसल के बीच अफीम के पौधे उगा रखे थे। पुलिस ने 100 से अधिक अफीम के पौधों को जब्त किए थे। इस दौरान आरोपी वालाराम मौके से फरार हो गया। इसके बाद सोजत पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कि जिसे गुरुवार को गुडांगरी गांव से गिरफ्तार किया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!