Dark Mode
बलिया में किशोरी को अगवा कर बलात्‍कार करने का आरोपी गिरफ्तार

बलिया में किशोरी को अगवा कर बलात्‍कार करने का आरोपी गिरफ्तार

बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र में एक किशोरी को कथित रूप से अगवा कर हरियाणा ले जाने तथा तकरीबन डेढ़ माह तक उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीया किशोरी को गत 11 सितम्बर को उसी के गांव का राजा भारती (24) कथित तौर पर अगवा कर ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर राजा के विरुद्ध 16 सितम्बर को भारतीय दंड संहिता की धारा 363 व 366 (अपहरण) के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

नगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अतुल कुमार मिश्र ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने रविवार को किशोरी को थाना क्षेत्र के एक स्थान से मुक्त करा लिया। उनके अनुसार, किशोरी ने पुलिस को बयान दिया कि राजा उसे अगवा कर हरियाणा ले गया तथा उसके साथ तकरीबन डेढ़ माह तक बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्‍कार) के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा भी जोड़ दी है। मिश्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजा को सोमवार को नगरा कस्बे के मलप मोड़ से गिरफ्तार किया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!