जयपुर में परिचित ने किया महिला से रेप, विरोध करने पर शादी का किया वादा
जयपुर. जयपुर में एक परिचित के महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने शादी का वादा किया। शादी का झांसा देकर पिछले तीन सालों तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रखकर उसके साथ देहशोषण करता रहा। हरमाड़ा थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (हरमाड़ा) हरिपाल सिंह कर रहे है। पुलिस ने बताया कि अजमेर निवासी 44 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करीब 3 साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी जुमा खान से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसके प्रेमजाल में फांस लिया। शादी करने का वादा कर उसके साथ रेप किया। शादी करने का झांसा देकर उसे लिव-इन-रिलेशनशिप में रखकर पिछले तीन सालों से देहशोषण करता रहा। शादी करने का दबाव बनाया तो उसके साथ मारपी कर चला गया। पीड़िता के जानकारी करने पर पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। जान से मारने की धमकियां मिलने पर पीड़िता ने हरमाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।