Dark Mode
क्रिकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा लगवाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई, दो को किया गिरफ्तार

क्रिकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा लगवाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई, दो को किया गिरफ्तार

डीडवाना। जिले के खुनखूना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सटोरियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 ब्रांडेड मोबाइल वह दो लैपटॉप व अन्य सामग्री जप्त की गई है।कस्बा छोटी खाटू में क्रिकेट मैच के दौराने ऑनलाईन सट्टा लगाकर जुआ खेलने की विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर क्रिकेट सट्टोरियों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु देवीलाल विशनोई थानाधिकारी, पुलिस थाना खुनखुना के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन कर प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर क्रिकेट मैच में ऑनलॉईन सट्टा लगाने वाले के विरूद्ध कार्रवाई करते हुऐ मुकनाराम पुत्र पन्नाराम, जाति जाट, निवासी छोटी खाटू के मकान में पहुंचे जहां एक कमरे में एक लेपटोप में गेम व क्रिकेट मैच लखनउ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस का लाईव प्रसारण चल रहा था, उनके आगे एक हिसाब-किताब की डायरी रखी हुई थी व दो लेपटोप चालु हालात में तथा 18 स्क्रिनटच मोबाईल फोन रखे हुये थे। उक्त लेपटोप-मोबाईल उपकरण से ऑनलाईन जुआ खेलने वाले 2 सटोरियों को लाखों रूपये के लेन-देन के हिसाब के साथ गिरफ्तार किया गया हैं, जिनके विरूद्ध थाना खुनखुना पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा हैं।राजेन्द्र कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक, जिला डीडवाना-कुचामन के निर्देशन में हिंमाशु शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीडवाना धरम पुनियां, वृताधिकारी, वृत डीडवाना के सुपरविजन में देवीलाल विश्नोई थानाधिकारी, पुलिस थाना खुनखुना जिला डीडवाना-कुचामन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कस्बा छोटी खाटू में क्रिकेट मैच पर ऑनलॉईन सट्टा लगाकर जुआ खेलने वाले 2 सटोरियों को लाखों रूपये के ऑनलाईन लेन-देन के हिसाब के साथ किया गिरफ्तार।जिसमे नरेन्द्र पुत्र मुकनाराम, जाति जाट, उम्र 23 साल, निवासी भटटा चौराहा के पास छोटी खाटू पुलिस थाना खुनखुना, जिला डीडवाना-कुचामन । सुनिल पुत्र मुकनाराम जाति जाट उम्र 20 साल निवासी भटटा चौराहा के पास छोटी खाटू पुलिस थाना खुनखुना, जिला डीडवाना-कुचामन को गिरफ्तार किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!