Dark Mode
मणिपुरी मॉडल लिन लैशराम से शादी के लिए इंफाल पहुंचे अभिनेता रणदीप हुड्डा

मणिपुरी मॉडल लिन लैशराम से शादी के लिए इंफाल पहुंचे अभिनेता रणदीप हुड्डा

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा मणिपुरी मॉडल और अभिनेत्री लिन लैशराम से शादी करने के लिए सोमवार को यहां पहुंच गए। इंफाल पूर्व जिले के हींगांग में एक मंदिर में पूजा करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में हुड्डा ने कहा, मणिपुर के लिए शांति, दुनिया में हर जगह शांति और खुशहाल वैवाहिक जीवन। यह पूछे जाने पर कि क्या 29 नवंबर की शादी में बॉलीवुड के अन्य सितारे भी शामिल होंगे जिसपर हुडा ने कहा, यहां सिर्फ मैं हूं। रणदीप और लिन शाम को पूजा के लिए श्री गोविंदजी मंदिर भी गए।
दोनों अदाकारों ने संयुक्त बयान में कहा, हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारी शादी 29 नवंबर, 2023 को मणिपुर के इंफाल में होगी, जिसके बाद मुंबई में एक रिसेप्शन होगा। इस नए सफर की शुरुआत पर हम आपके आशीर्वाद और प्यार के आकांक्षी हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!