Dark Mode
​​अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 12 दिन में 60% गिरे,आज 5% की गिरावट

​​अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 12 दिन में 60% गिरे,आज 5% की गिरावट


स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने अडाणी ग्रुप के बॉन्ड के बदले लोन देना बंद किया


नई दिल्ली . सोमवार सुबह शेयर बाजार में अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर्स में 5% की गिरावट देखी गई। ये 1500 रुपए के करीब ट्रेड कर रहे हैं।
उधर, ब्रिटिश लेंडर स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने मार्जिन लोन पर कोलेटरल के रूप में अडाणी ग्रुप के बॉन्ड को लेना बंद कर दिया है। इससे पहले सिटीग्रुप और क्रेडिट सुइस बैंक भी ऐसा कर चुका है।

बाजार खुलते ही अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 5% गिरे
अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद से अडाणी ग्रुप के शेयरों में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 12 दिन में करीब 60% टूट चुके हैं। इसके पहले शुक्रवार को कंपनी के शेयर 35% तक गिर गए थे। हालांकि इसके बाद शेयर में रिकवरी आई और यह केवल 2.19% की गिरावट के साथ 1,531 रुपए पर बंद हुए। निचले स्तर से शेयर में 50% की रिकवरी देखने को मिली।

कांग्रेस का LIC और SBI दफ्तरों के सामने प्रदर्शन
कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आज पार्टी देशभर में LIC और SBI दफ्तरों के सामने आंदोलन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम लोगों के पैसे का इस्तेमाल अपने दोस्तों की मदद के लिए कर रही है। कांग्रेस सांसद आज संसद भवन में गांधी प्रतिमा के पास धरना भी देंगे।

विपक्ष की मांग है कि सरकार इस मुद्दे पर संसद में चर्चा होने दे। इसके साथ ही अडाणी ग्रुप के वित्तीय लेनदेन की जांच संसदीय पैनल (JPC) या सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से करवाई जाए।


अडाणी अमीरों की लिस्ट में 21वें स्थान पर खिसके
शेयरों में भारी गिरावट के बाद गौतम अडाणी की नेटवर्थ 90 बिलियन डॉलर हो गई है। पिछले साल ये 150 बिलियन डॉलर के करीब थी। सोमवार को जारी हुई फोर्ब्स की अमीरों की रियल टाइम लिस्ट में अडाणी 21वें स्थान पर आ गए हैं। शुक्रवार को वह 22वें स्थान पर खिसक गए थे। 27 फरवरी के पहले अडाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे और एशिया में पहले नंबर पर थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!