Dark Mode
धूमधाम से मनाई आदिनाथ जन्म जयंती

धूमधाम से मनाई आदिनाथ जन्म जयंती

मदनगंज किशनगढ़. जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्रीमद् देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कलयाणक पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रातः मूलनायक प्रतिमा पर महामस्तकाभिषेक एवं शांतिधारा आरके परिवार कंवरी लाल पाटनी अशोक, सुरेश, विनीत पाटनी ने की। तत्पश्चात वृहद्ध शांतिधारा की गयी। जिसमें आर के परिवार के अतिरिक्त आनंद कुमार, कनक, अंकित, क्रियान बज परिवार बोरावर वाले व विनय कुमार रीना रोणक कुमार गंगवाल सिराना वालों ने शांतिधारा कर पुण्य लाभ लिया। श्रीजी को रजतमयी पालकी मे विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गयी। जो मंदिरजी से प्रारंभ होकर ओसवाली मोहल्ला रूपनगढ़ रोड मुनिसुव्रतनाथ मंदिर मुख्य चौराया तेली मोहल्ला ओल्ड आरके हाउस होती हुई पुन: आदिनाथ मंदिर जी में जाकर संपन्न हुई। जहां जाकर श्रीजी के अभिषेक किये गये। इस अवसर पर मुनिसुव्रतनाथ पंचायत के अध्यक्ष विनोद पाटनी, आदिनाथ पंचायत अध्यक्ष प्रकाशचंद गगंवाल, महावीर प्रसाद गंगवाल, विनोद चौधरी, इंदरचंद पाटनी, दीपक रारां, विजय काला, सुभाष कटारिया, प्रकाश चौधरी, सुभाष बड़जात्या, मुकेश दगड़ा, संजय जांझरी, सुमेर अजमेरा, सुनील कासलीवाल, महेंद्र गगंवाल, महेंद्र पाटनी, सुशील अजमेरा, सुशीला पाटनी, शांता पाटनी, सहित सैकड़ों श्रावक श्राविकाएं मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!