Dark Mode
मैक्सिको और कनाडा के बाद डोनाल्ड ट्रंप के फैसले पर भड़का चीन

मैक्सिको और कनाडा के बाद डोनाल्ड ट्रंप के फैसले पर भड़का चीन

मैक्सिको और कनाडा के बाद अब चीन ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने साफ कहा कि वह विश्व व्यापार संगठन के जरिए अमेरिकी टैरिफ को चुनौती देगा। बता दें, ट्रंप ने शनिवार को मैक्सिको, कनाडा और चीन से आयात होने वाले सामानों पर सख्त टैरिफ लगा दिए। ट्रंप के इस फैसले से अमेरिका और उसके पड़ोसियों के बीच व्यापार युद्ध शुरू हो गया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाना WTO के नियमों का 'गंभीर उल्लंघन' है, जिसमें अमेरिका से 'खुले संवाद में शामिल होने और सहयोग को मजबूत करने' का आग्रह किया गया है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, 'चीन चीनी वस्तुओं पर अमेरिका के अतिरिक्त 10 प्रतिशत टैरिफ का दृढ़ता से विरोध करता है और कड़ी निंदा करता है। चीन विश्व व्यापार संगठन के पास मामला दायर करेगा और अपने हितों की रक्षा के लिए उचित जवाबी कदम उठाएगा।'

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!