नगरपरिषद की विशेष बोर्ड बैठक में एजेंडा हुआ पारित
15 भूखण्ड मालिकों को उनका हक मिला, परिषद की आय भी बढ़ेगी
फलोदी। नगरपरिषद फलोदी की विशेष बोर्ड बैठक में उपस्थित सभी सत्तापक्ष ओर विपक्ष के पार्षदों की सामूहिक सहमति के बाद नीलामी में बेचे गए 15 भूखंडों की बकाया राशि नियमानुसार ब्याज ओर पेनल्टी के साथ जमा करवाकर भूखण्ड बोलीदाता के नाम करवाने का मार्ग प्रसस्त हुआ। नगरपरिषद फलोदी की विशेष बोर्ड बैठक सभापति पन्नालाल व्यास की अध्यक्षता में आयोजित हुई, बैठक सिर्फ एक एजेंड पर ही होनी थी की शहर के मोहन छंगानी नगर और बापूनगर साउथ ब्लॉक में नगरपरिषद द्वारा नीलामी में बेचे गए 15 ऐसे भूखण्ड जिसकी पूर्ण राशि मेसे बकाया राशि कैसे वसूली जाए। जिस पर आयुक्त जगमोहन हर्ष द्वारा बताया गया कि उक्त भूखंडों में बकाया राशि मेसे काफी राशि बोलीदाता जमा करवा चुके है अब पिछे कुछ राशि ही बकाया है तथा नगरपालिका अधिनियम के तहत विशेष बैठक भी कि जा सकती है । उहोंने बताया कि 22 दिसम्बर 2023 को हुई बैठक में उक्त एजेंडे को पार्षदों द्वारा पूर्ण तरिके से समझे बिना ही खारिज किया था इस वजह ये विशेष बैठक की जा रही है ताकि उचित निर्णय लिया जा सके। इस पर सभा मे आये सत्तापक्ष और विपक्ष के उपस्थित सभी पार्षदों ने उक्त एजेंडे को पास करने में अपनी सहमति दी और कहा कि इन सभी भूखंडों की नीलामी में बकाया राशि पर नियमानुसार ब्याज ओर पेनल्टी जो लगती हो उस राशि के साथ बकाया राशि की वसूली करके बोलीदाताओं को भूखण्ड दे दिए जाए।
ये रहे उपस्थित -
बैठक में सत्ता पक्ष के सभापति पन्नालाल व्यास, उपसभापति सलीम नागौरी, पार्षद विक्रम बोहरा, छोटूलाल, ओमप्रकाश सोनी, दीनदयाल जोशी, मुकेश माली, अरुण मेघवाल, प्रदीप भार्गव, कैलाश सुथार, लीलाधर कन्नौजिया, गोपालसिंह, धीरज व्यास , मुकेश मालावत, उर्मिला व्यास, रेखा थानवी, उमा थानवी, रेखा व्यास, रोमी देवी, विस्मिला, हिना माली, विस्मिला, रेहाना, अनामिका, निकिता जैन तथा विपक्ष के नरेन्द्रसिंह शेखावत, चतुर्भुज सोनी, मुकेश प्रजापत, यशपाल, गरिमा जोशी मंजू देवी उपस्थित रहे। इसके अलावा आयुक्त जग मोहन हर्ष, कार्यालय सहायक सुरेश व्यास, लेखाकर राधेश्याम त्रिपाठी, विधिक सलाहकार भवानीशंकर चाण्डा, मनोज गुचिया, देवाशीष दवे आदि कार्मिक उपस्थित रहे।
ये पार्षद नही आये-
नगरपरिषद की विशेष बोर्ड बैठक में पार्षद पनालाल व्यास ( लधुभा), श्रीमती कांता व्यास, सत्यनारायण गुचिया, अशोक व्यास,आबिद खिलजी तथा नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी, मुरलीमनोहर गुचिया, मनीषा सोनी छंगानी, सुवा देवी माली नहीं आये।
सभापति ने दिया धन्यवाद-
नगरपरिषद सभापति पन्नालाल व्यास ने बैठक में आये सभी पार्षदों द्वारा पूर्ण सहमति से इस एजेंडे को पारित करवाने पर सभी पार्षदों को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे भूखण्ड मालिको को उनका हक मिलेगा तथा नगरपरिषद की आय से शहर का विकास होगा।