Dark Mode
श्री अग्रसेन जयंती शोभायात्रा में उमड़ा अग्रवाल समाज

श्री अग्रसेन जयंती शोभायात्रा में उमड़ा अग्रवाल समाज

मदनगंज-किशनगढ़। श्री अग्रवाल समाज संस्था, श्री अग्रवाल नवयुवक मंडल संस्था व अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को श्री अग्रसेन जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। श्री अग्रसेन जयंती पर रविवार को प्रातः श्री अग्रसेन भवन में महाराजाधिराज श्री अग्रसेन की पूजा एवं अर्चना की गई। आरती बाल संस्कार शिविर के बालिकाओं के साथ समाज बंधुओ ने भक्ति भाव के साथ की। कार्यक्रम में समाज के भामाशाहों का स्वागत अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात शाही लवाजमे हाथी, घोड़े, ऊंट, बैंड बाजों व सुंदर झांकियां के साथ महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी की शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा में घोड़ी पर बैठने का सौभाग्य मुकेश बंसल परिवार महाराज अग्रसेन के छत्र का सौभाग्य मनोहर लाल, राजेश, संजय अग्रवाल एवं चंवर का सौभाग्य मुरलीधर अग्रवाल को मिला। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए मुख्य चौराहा, पुरानी मिल चौराहा, सुमेर सिटी सेंटर होते हुए श्री अग्रवाल कन्या पाठशाला पहुंची। रास्ते में जगह-जगह आगरा बंधुओ ने महाराज अग्रसेन की आरती की। शोभा यात्रा का रास्ते में अनेक सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभा यात्रा में श्री अग्रवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय की चंद्रयान 3 को दर्शाती हुई झांकी आकर्षण का केंद्र बन रही। वही मोबाइल के दुष्परिणाम एवं नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। शोभायात्रा में अग्रसेन महाराज, राधा कृष्ण माता लक्ष्मी सहित विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। अग्रवाल स्कूल में शोभा यात्रा का श्री अग्रवाल कन्या पाठशाला समिति के सज्जन कुमार कनोडिया, श्रवण कुमार अग्रवाल, मांगीलाल अग्रवाल, विजय कुमार गोयल, प्रो एसके बंसल, श्रीगोपाल गोयल, मुकुल गर्ग सहित अन्य सदस्यो द्वारा अभिनंदन किया गया। जयंती पर्व पर प्रसाद वितरण घनश्याम अग्रवाल कुचामन वालों की तरफ से किया गया। अग्रवाल समाज संस्था द्वारा जयंती महोत्सव पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के अलावा मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन एवं परितोषित वितरण कार्यक्रम अग्रवाल स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोपी किशन, सुभाष चंद बंसल नागौर वालों ने किया। कार्यक्रम में समाज संस्था पदाधिकारी, विद्यालय समिति के पदाधिकारी एवं मुख्य अतिथि ने विजेताओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। शाम को अजमेर रोड स्थित श्री अग्रसेन सर्किल पर महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी की महा आरती के पश्चात आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्य नारायण लक्ष्मीपति अग्रवाल दम सभी अतिथियों का स्वागत श्री अग्रवाल समाज संस्था, श्री अग्रवाल नवयुवक मंडल, श्री अग्रवाल महिला मंडल एवं श्री अग्रवाल कन्या पाठशाला समिति के पदाधिकारी एवं गमान्यजनो ने किया। कार्यक्रम में इस दौरान श्री अग्रवाल समाज संस्था के अध्यक्ष कैलाश चंद अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष कमल किशोर मोर, मंत्री सत्यस्वरूप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विष्णु प्रकाश अग्रवाल, जयंती संयोजक विनोद बंसल, जयंती सह संयोजक महेश बेनावत, भगवती प्रसाद अग्रवाल, अविनाश गर्ग, जयंती कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, प्रसार प्रसार प्रभारी अशोक गोयल, संजय अग्रवाल, श्री अग्रवाल कन्या पाठशाला समिति के सज्जन कुमार कानोडिया, श्रवण कुमार अग्रवाल, मांगीलाल अग्रवाल, विजय कुमार गोयल, प्रो. एस.के. बंसल, श्री गोपाल गोयल, जय नारायण अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, बालमुकुंद अग्रवाल, सत्य प्रकाश अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, शिवचरण गोयल, मुरलीधर अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, निशांत गर्ग, हर्ष बंसल, एडवोकेट प्रदीप अग्रवाल, सुमित बेनावत, सीए रवि अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, आयुष कामदार, श्री अग्रवाल महिला मंडल से स्नेहलता अग्रवाल, हेमलता गर्ग, सीमा गोयल, मंजू गोयल, अनीता बानूडा, जुली गर्ग, इंदु अग्रवाल, ममता पोद्दार, अंजलि अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, राजेश कामदार, शिवचरण सिंघल, मूलचंद अग्रवाल, राजेश बेनावत, रमाकांत गोयल, संजय मित्तल, अभिषेक गोयल, अजीत सिंघल, सुनील अग्रवाल, अशोक बेनावत, प्रहलाद अग्रवाल, रामावतार गोयल, दिनेश मित्तल, आदित्य अग्रवाल, सुमित, आयुष कामदार, राधेश्याम गर्ग, श्याम प्रकाश गर्ग, सोमदत्त बंसल, कमल, शिवचरण, कैलाश चंद गोयल सहित अनेक समाज बंधु मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!