Dark Mode
ऑल ब्लैक लुक में स्पॉट हुईं ऐश्वर्या राय

ऑल ब्लैक लुक में स्पॉट हुईं ऐश्वर्या राय

हाल ही में ऐश्वर्या राय ऑल ब्लैक आउटफिट में दिखाई दीं। ऐश्वर्या राय अपनी अपकमिंग फिल्म पोन्नियन सेल्वन-2 (PS-2) का प्रमोशन कर रही हैं। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

ऑल ब्लैक लुक में दिखीं, फैन से हाथ मिलाया
वीडियो में ऐश्वर्या ब्लैक ओवरसाइज्ड टॉप के साथ ब्लैक पैंट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने ग्रे कलर की सैंडल पहनी हुई है। साथ ही, बिल्कुल सिंपल मेककप किया है और बाल खुले छोड़ दिए हैं। एक्सेसरीज के तौर पर ऐश्वर्या ने सिर्फ रिस्ट वॉच पहनी है। वीडियो में ऐश्वर्या अपने फैन से मिलकर हाथ मिलाती दिख रही हैं।

प्री रिलीज इवेंट में डायरेक्टर मणि रत्नम को कहा थैंक यू
फिल्म के प्रमोशन के लिए ऐश्वर्या हैदराबाद में फिल्म के प्री रिलीज इवेंट में शामिल हुईं थीं। इस दौरान ऐश्वर्या रेड-गोल्डन एथनिक आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने स्टेज पर डायरेक्टर मणि रत्नम को फिल्म में काम करने का मौका देने के लिए शुक्रिया भी कहा। ये 2022 में रिलीज हुई फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-1 का सीक्वल है।

पोन्नियिन सेल्वन-2 में ऐश्वर्या का है डबल रोल
पोन्नियिन सेल्वन-2 (PS-2) में ऐश्वर्या ड्यूल रोल में दिखेंगी। ऐश्वर्या रानी नंदिनी और उनकी मां मंदाकिनी देवी दोनों का रोल प्ले करेंगी। फिल्म के पोन्नियिन सेल्वन-1 के आगे की कहानी दिखाई जाएगी और अरुलमोझी वर्मन चोला डायनेस्टी के राजराजा-1 बन जाएंगे। इसके अलावा फिल्म में विक्रम के कैरेक्टर का फ्लैशबैक भी दिखाया जाएगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!