बेटी और अभिषेक के साथ वेकेशन पर निकलीं ऐश्वर्या, फैंस ने की हेयरस्टाइल की तारीफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में ऐश्वर्या और अभिषेक ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आए। जबकि आराध्या रेड स्वेटशर्ट और ब्लैक डेनिम में दिखाई दीं। रिपोर्ट्स की माने तो बच्चन फैमिली वेकेशन के लिए रवाना हुई है।
ऐश्वर्या ने फ्लॉन्ट किया न्यू हेयरस्टाइल
एयरपोर्ट लुक की बात करे तो ऐश्वर्या ने ऑल-ब्लैक लुक कैरी किया। इस दौरान उनके न्यू हेयर स्टाइल ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा। ऐश्वर्या ने मिडल पार्टेड बालों की बजाय साइड पार्टेड हेयर स्टाइल चुना और उनके बालों का कलर भी अलग दिख रहा था। उनका इस न्यू हेयर स्टाइल को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
फैंस ने की तारीफ
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया फैंस ने ऐश्वर्या के बदले हुए हेयर स्टाइल की सराहना की। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सो ब्यूटीफुल'। दूसरे ने लिखा,'ऐश्वर्या पुराने जमाने की तरह ही बेहद खूबसूरत लग रही हैं'। तो वहीं तीसरे ने लिखा, 'वह अभी भी अपने लुक से किसी को भी पिघला सकती हैं'।
ऐश्वर्या और अभिषेक का वर्कफ्रंट
ऐश्वर्या राय बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करे तो वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मणिरत्नम की पैन-इंडियन फिल्म पोन्नियिन सेलवन: II में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने हालही में कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी। अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म 'द बिग बुल' के सीक्वल में नजर आएंगे, जो एक और वित्तीय घोटाले पर आधारित होगी। इसके अलावा वह नोरा फतेही के साथ निर्देशक रेमो डिसूजा के एक डांस प्रोजेक्ट में भी दिखाई देंगे।