Dark Mode
अजमेर : राज्य स्तरीय फसल कटाई प्रशिक्षण का आयोजन

अजमेर : राज्य स्तरीय फसल कटाई प्रशिक्षण का आयोजन

जयपुर। राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर द्वारा राज्य स्तरीय फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को आयोजित हुआ। खरीफ वर्ष 2025-26 में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवम् सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण योजनान्तार्गत आयोजित होने वाले फसल कटाई प्रयोगों के सम्बन्ध में निदेशक (सांख्यिकी) मती बीना वर्मा की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय फसल कटाई प्रयोग प्रशिक्षण वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला स्तर के राजस्व, सांख्यिकी, कृषि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया।सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण के वेब पोर्टल व मोबाइल एप्लीकेशन के सम्बन्ध में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर शिव कुमार भाकर सहायक सांख्यिकी अधिकारी द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान रमेश कुमार दायमा सांख्यिकी अधिकारी एवं शिव कुमार भाकर सहायक सांख्यिकी अधिकारी द्वारा किया गया। कृषि विभाग के CCE AGRI APP के सम्बन्ध में कृषि विभाग के प्रतिनिधि द्वारा जानकारी दी गयी है। कार्यक्रम में रामेश्वर कड़वा सांख्यिकी अधिकारी तथा मती पिंकी वैष्णव संगणक उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!