Dark Mode
बिल्लो रानी बनी अक्षरा सिंह, लटके-झटके देख फैंस के उड़े होश

बिल्लो रानी बनी अक्षरा सिंह, लटके-झटके देख फैंस के उड़े होश

अक्षरा सिंह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सुर्खियों में रहने वाले अक्षरा सिंह लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। इसके अलावा इनके फैंस के बीच जबरदस्त फॉलोइंग है। इन के बीच अक्षरा सिंह बिल्लू रानी बनी है। दरअसल, अक्षरा सिंह का नया गाना बिल्लो रानी रिलीज हो गया है। रिलीज के साथ ही अक्षरा सिंह का यह गाना सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। इस गाने में अक्षरा सिंह का काम ने सभी का दिल जीत लिया है। इस गाने में अक्षरा सिंह जबरदस्त तरीके से लटके-झटके लगा रही हैं। अपने लटके-झटके की वजह से उन्होंने सबको दीवाना बना लिया है। इंटरनेट पर भी अक्षरा सिंह का यह गाना जबरदस्त वायरल हो रहा है।
भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप हीरोइनों में अक्षरा सिंह का नाम आता है। अक्षरा सिंह बिल्लू रानी बनकर काफी ग्लैमरस लग रही है। उन्होंने वाइट आउटफिट पहन रखा है। बिल्लो रानीगाना सारेगामापा भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। आप इस चैनल पर जाकर इस गाने को देख सकते हैं। इंटरनेट पर यह गाना खूब ट्रेंड हो रहा है। अक्षरा सिंह का सोशल मीडिया पर जबरदस्त बोलबाला रहता है। रवि किशन से प्रेरित होकर अक्षरा सिंह के भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। उन्होंने कुछ सालों के भीतर ही खूब सफलता हासिल की। अक्षरा सिंह ना सिर्फ अब बड़े पर्दे पर, बल्कि छोटे पर्दे पर भी खूब लोकप्रिय रही हैं।
पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह का नाम भी जुड़ा था। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। लेकिन मीडिया खबरों में दोनों लगातार बने रहते हैं। फिलहाल अक्षरा सिंह के भोजपुरी गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अक्षरा सिंह से अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है जहां उन्हें खूब लाइक्स और कमेंट मिल रहे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह नहीं गाया है। जबकि इस गाने में अभिनय भी अक्षरा सिंह का है। गाने को डीके दीवाना ने लिखा है जबकि शुभम राज का संगीत है। अलीशा सिंह ने कोरियोग्राफ किया है।

 

 

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!