ऑल इंडिया कैरम टूर्नामेंट वाराणसी में प्रारंभ
जयपुर। ऑल इंडिया फेडरेशन कप कैरम टूर्नामेंट वाराणसी में रविवार 26 मार्च से प्रारंभ हो गया है, यह टूर्नामेंट 29 मार्च तक चलेगा। इसमें राजस्थान की पुरुष तथा महिला टीमें भाग ले रही हैं।
यह जानकारी देते हुए राजस्थान कैरम संघ के अध्यक्ष सूरज खत्री ने बताया कि राजस्थान की पुरुष कैरम टीम इस प्रकार है, पवन कुमार सेठी, प्रवीण कुमार, जितेंद्र कुमार भार्गव और गौतम पंवार। टीम के मैनेजर गणेश नारायण है।
सूरज खत्री के अनुसार महिला टीम इस प्रकार है। अनीता बागड़ी, प्रोफ़ेसर डॉ लक्ष्मी ठाकुर, नीता कोठारी तथा अदिति कोठारी। महिला टीम के मैनेजर प्रवीण कोठारी है।