अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आगाज
नवलगढ. कस्बे के सूर्य मंडल खेल मैदान में आज शुक्रवार को अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पालिका के पूर्व अध्यक्ष व सैनी समाज संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सैनी फूल वाला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डीपीएस के सचिव बल रणवा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उप निदेशक डॉ राजेश यादव, डॉ राजेश ढाका, सुर्यमण्डल के अध्यक्ष संतोष बुबना, सुर्यमण्डल के सचिव पवन शर्मा, कैलाश जांगीड़, डीएफए के महेन्द्र बिजारणिया व गुलाब नबी बतौर मंचस्थ अतिथि थे। आयोजनन समिति की ओर से मंचस्थ अतिथियो का स्वगात किया गया। इस दौरान डीपीएस के सचिव बी एल रणवा ने कहा कि युवाओं को खेल मैदान में भागिरादारी निभानी चाहिए, खेलो से तनाव दूर होता है। वही कार्यक्रम के दौरान पालिका के पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सैनी फूलवाला ने कहा कि खेलो से तनाव दूर होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। ध्वज अवतरण के साथ मे अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। डीपीएस के सचिव बी एल रणवा व पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सैनी फूलवाला ने फुटबॉल के कीक मारकर प्रतियोगिता का खेल का शुभारम्भ किया।