फिल्म पठान के गानों के बोल और धुन पर लगे चोरी के आरोप
फिल्म पठान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी तक इस फिल्म के दो गाने रीलीज हुए हैं। इनमें एक बेशरम रंग और झूम ले जो पठान है। बेशरम रंग गाने पर दीपिका पादुकोण की बिकनी पर विवाद चल रहा है। वहीं अब इस गाने के बोल चुराने का आरोप लग रहा है। दरअसल बेशरम रंग’ के जो बोल है ‘हमें तो लूट लिया मिलके’ यह लाइन एक बेहद ही पुरानी मशहूर कव्वाली की है। इस कव्वाली को इस्माइल आजाद कव्वाल ने गाया था।
हालांकि, शाहरुख और दीपिका के फैंस को उनका गाना बेहद पसंद आ रहा है। तो वहीं कुछ फैंस का कहना है कि पुरानी कव्वाली को इस तरह से रिमिक्स का रूप देना एक बढ़िया तरीका है। ‘बेशरम रंग’ को टेक्नो गजल का नाम दिया जा रहा है। वैसे इस गाने की म्यूजिक भी कुछ-कुछ कॉपी किया गया है। विशाल-शेखर की जोड़ी ने बेशरम रंग’ का म्यूज़िक कंपोज किया है। इसके बोल लिखे हैं कुमार ने। कुछ लोगों ने इस तरफ ध्यान दिलाया कि ‘बेशरम रंग’ की बीट फ्रेंच म्यूजिशियन जैन के गाने मकेबा से कॉपी कर ली गई है। थोड़े बदलाव जरूर किए गए हैं। गाने में बॉलीवुड तड़का लगाया गया है।